फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर 17 हजार की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सब्जी व्यापारी से हथियारों के बल पर 17 हजार की लूट
- विरोध करने पर चाकू से हमला कर किया घायल
- पुलिस ने केस किया दर्ज, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जागृति स्कूल के पास तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर सब्जी व्यापारी से 17 हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर व्यापारी को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सलारा मोहल्ला निवासी दीपक ने बताया कि वह सब्जी व्यापारी है। शुक्रवार रात सब्जी बेचकर बाइक से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह जागृति स्कूल के पास पहुंचा तो तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली। हथियारों के बल पर उससे 17 हजार की नकदी लूट ली। यहीं नहीं विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिल पता नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें