मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगासागर कॉलोनी निवासी आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर निर्भय कुमार अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। घर पर ताला लगा था। इस दौरान चोरों ने ताले तोड़कर घर खंगाल डाला। पीड़ित के अनुसार चोर चार चांदी के सिक्के, एक जोड़ी सोने के कुंडल और दस हजार की नकदी ले गए।