फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलियार झील

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलियार पर्यटन स्थल में घूम रहे युवक-युवती की पिटाई, युवती का अपहरण
विज्ञापन

- मामले की सूचना पाते ही पुलिस और सीआईए-1 और 2 भी मौके पर पहुंची
-देर शाम तक युवती का नहीं लग सका कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। तिलियार पर्यटन केंद्र में घूम रहे युवक और युवती के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि बाद में आरोपी युवती का अपहरण कर ले गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस और सीआईए-1 और 2 मौके पर पहुंची। युवती को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

वीरवार देर शाम शहर के तिलियार पर्यटन केंद्र परिसर में एक युवक और युवती घूम रहे थे। बताया गया कि इसी बीच दो युवक वहां पर पहुंचे और युवक और युवती के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवती का अपहरण कर ले गए। मामले की सूचना पाते ही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक और आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। कार्यवाहक एसएचओ दिलबाग सिंह का कहना है कि युवती के अपहरण की सूचना मिली थी। युवती को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें