रोहतक। दिल्ली-रोहतक रेलवे मार्ग पर सामान बेचने वाले अवैध वेंडरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। आरपीएफ ने 6 को पकड़ कर सभी का चालान किया गया। आरपीएफ थाना इंचार्ज एसपी सिंह ने बताया कि दिल्ली रोहतक रेलवे मार्ग पर चलने वाली पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर कई अवैध वेंडर सामान की बिक्री कर रहे है। विभिन्न स्थानों से छह अवैध वेंडर पकड़े गये, जो सामान की बिक्री कर रहे थे। आरपीएफ एसएचओ ने बताया कि अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
---
रस की रेहड़ियों को जब्त किया
रोहतक। आरपीएफ एसएचओ ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर गन्ने का रस बेचने वाले कई लोगों की रेहड़ियों को जब्त किया गया। बार बार कहने के बावजूद भी उक्त लोग रेलवे स्टेशन पर ही गन्ने का रस बेचने से बाज नहीं आ रहे थे। हालांकि रेहड़ी मालिक मौके से फरार हो गये।