संदिग्ध हालत में नाबालिग घर से लापता
-परिजनों ने लगाया अज्ञात पर अगवा करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी की गांधीधाम कालोनी से 17 वर्षीय लड़की संदिग्ध हालत में घर से लापता होने का मामला सामने आया हैं। लड़की के परिजनों ने अज्ञात पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
गांधीधाम निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 23 जून को सुबह करीब 11 बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी कई दिन तक तलाश की मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। उन्हें शक है कि किसी ने उसकी बेटी को जबरदस्ती अगवा कर लिया। पुलिस ने शिव गोबिंद की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।