फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने कई अन्य दंगा करने वाले आरोपियों के फोटो चस्पा कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-1
सिविल लाइन थाने पर जाट आरक्षण के दौरान बवाल करने वाले आरोपियों के सीसीटीवी में कैद चस्पा कराए गए फोटो।
----
एसआईटी ने कई अन्य दंगा करने वाले आरोपियों के फोटो चस्पा कराए
- जाट आंदोलन के दौरान रोहतक में हुए थे 250 से अधिक मामले दर्ज, एसआईटी हिसार भी कर रही मामले की जांच
- आरोपियों को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही एसआईटी
अमर उजाला
रोहतक।
वर्ष 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए बवाल के अन्य आरोपियों के भी पुलिस ने जगह-जगह फोटो चस्पा कराए हैं। एसआईटी ने जल्द फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की आग 19 फरवरी 2016 को शुरू हो गई थी। आरक्षण की मांग को पूरा नहीं किए जाने के विरोध में गुस्साए लोगों ने पुलिस महानिरीक्षक का आवास, सर्किट हाउस, मंत्री आवास व सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया था। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास को भी फूं क दिया था।
विज्ञापन

नौकरियों और शिक्षा में जाटों को आरक्षण की मांग के लिए हुए जाट आंदोलन का केंद्र रोहतक था। इसमें 30 से ज्यादा लोगों की जान गई थी और करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई थी। हत्या, आगजनी, तोड़फोड़ ,लूटपाट समेत विभिन्न धाराओं के तहत हजारों लोगों पर केस दर्ज किए गए थे। पहले मामले की जांच पुलिस कर रही थी। बाद में यह जांच एसआईटी हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी को भी सौंप दी गई थी।
विज्ञापन

सिविल थाना इंचार्ज श्री भगवान ने बताया कि बवाल करने वाले छह और आरोपियों के फोटो एसआईटी ने थाने के अलावा अन्य स्थानों पर चस्पा कराए हैं। थाना पुलिस भी आरोपियों को पकड़वाने में सहयोग कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें