फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को जर्जिया भेजने के नाम पर मां से हड़पे साढ़े चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जॉर्जिया भेजने के नाम पर हड़पे साढ़े चार लाख
यमुनानगर। बेटे को विदेश में नौकरी के नाम एक व्यक्ति ने महिला से साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिया। जब पीड़िता ने उसके बेटे को विदेश न भेजने पर अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी निवासी रीटा रानी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2016 में बेटे की पढ़ाई पूरी होने के बाद वे उसकी जॉब की तलाश में थी। इस दौरान आईटीआई चौक के पास उसकी मुलाकात राजस्थान के जिला सगरीया मंडी के नथवाला निवासी अमरजीत सिंह से हुई थी। अमरजीत ने उसके बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का ऑफर दिया। आरोपी ने इस दौरान उसे जॉर्जिया में भेजकर वहां नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए आरोपी ने उससे साढ़े चार लाख रुपये का खर्च आने की बात कहीं। वह आरोपी की बातों में आ गई। 28 सितंबर 2016 को उसने आरोपी को साढ़े चार लाख रुपये दे दिया। इस दौरान आरोपी ने उसे कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसके बेटे को विदेश भेजने की बात कहीं। लेकिन कुछ दिन बाद भी आरोपी ने उसके बेटे को जॉर्जिया नहीं भेजा। बहुत समय निकलने के बाद जब आरोपी ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा तो उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन आरोपी ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अमरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें