फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत रोडवेज कंडक्टर व उसकी पत्नी के हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त रोडवेज कंडक्टर व उसकी पत्नी के हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर
विज्ञापन

- नाली में पानी के विवाद को लेकर की गई थी हत्या
- पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दी दबिश, नहीं लग सकी सफलता हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महम क्षेत्र के मुरादपुर टेकना गांव में बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ सोमवार को भी खाली रहे। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन

मुरादपुर टेक ना गांव में शनिवार की रात में सेवानिवृत्त रोडवेज कंडक्टर जगदीश व उनकी पत्नी शकुंतला की घर के बाहर हत्या कर दी गई थी। चार माह पूर्व गांव में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया था। मृतक जगदीश के भाई ओंकार की शिकायत पर राजू, बिट्टू, उसकी पत्नी बाला देवी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। सोमवार को भी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर रहे। उधर, मृतक जगदीश के पुत्र वीरेंद्र का कहना है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। मामले की शिकायत एसपी से भी करने की बात कही है। उधर, महम थाना एसएचओ मंजित मौर का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें