फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरा भाई ही निकला मजदूर का हत्यारा, शराब पीने के विवाद में की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पैग ज्यादा शराब पीने पर चचेरे भाई ने ही की थी संदीप की हत्या
विज्ञापन

-पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को किया गिरफ्तार
-हत्या में प्रयुक्त डंडा भी गांव के तालाब से किया गया बरामद
-पुलिस आज करेगी मामले का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/महम। मोखरा गांव में शुक्रवार रात दुकान से सामान लेने निकले युवक संदीप की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। चचेरा भाई ही संदीप का कातिल निकला। संदीप ने शराब पीने के दौरान एक पैग ज्यादा पी लिया था, इस पर दोनों में झगड़ा हो गया और फिर आरोपी ने संदीप के सिर पर डंडा मारकर उसका कत्ल कर दिया। ईंटों से संदीप का चेहरा कुचल दिया।
एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने संदीप के गांव में ही रहने वाले चचेरे भाई राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की वारदात कबूल की। उसने बताया कि उसने ही घटना वाले दिन कॉल कर संदीप को बुलाया था। दोनों ने सरकारी अस्पताल के पास बैठकर शराब पी। हिस्से से ज्यादा शराब पीने को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में उसने संदीप के सिर पर डंडा मारकर उसकी जान ले ली। ईंटों से संदीप का चेहरा कुचल दिया। हत्या के बाद डंडे को तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में जाकर छिप गया था
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने बताया कि संदीप की हत्या के बाद वह खेतों में जाकर छिप गया था। पुलिस के डर से वह उस रात घर भी नहीं आया। शनिवार को ही घर पर आया था। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले का खुलासा रविवार को किया जाएगा।

ये है मामला
मोखरा में शुक्रवार को मजदूर संदीप की ईंट से कुचल कर और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। सरकारी अस्पताल के पास खेत में शव मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें