फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस दोस्त पर भरोसा किया उसी ने रची थी फर्जी लूट की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस दोस्त पर भरोसा किया, उसी ने रची फर्जी लूट की साजिश
विज्ञापन

- मॉडल टाउन में लूट का मामला, दो आरोपी दबोचे, तीन फरार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिस दोस्त पर एयरफोर्स में कार्यरत जवान ने भरोसा करके पांच लाख रुपये मंगवाए उसी ने रुपयों को हड़पने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ फर्जी लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने साजिश रचने वाले गांव भाली निवासी गौरव सहित उसके दोस्त नवीन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं।
17 नवंबर को गांव भाली निवासी गौरव ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका दोस्त भाली निवासी मंजीत एयरफोर्स में कार्यरत है। मंजीत ने गौरव के पास कॉल करके कहा कि देव कॉलोनी में विजेता एकेडमी में से 14 लाख रुपये लेकर आने हैं। इस पर गौरव अपने दोस्त नवीन के साथ बाइक पर एकेडमी में पहुंचा। यहां उसने बलवान नाम के व्यक्ति से पांच लाख रुपये लिये और अपने बैग में रख लिये। दोपहर को जब वह मॉडल टाउन में गुफा वाले मंदिर की गली में पहुंचे तो अचानक बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश आये। दोनों आरोपी गौरव पर पिस्तौल तानकर उससे रुपयों से भरा बैग और बाइक लूटकर फरार हो गये थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को घटना के समय से ही गौरव व उसके दोस्त नवीन पर शक हो गया था। दोनों के बयानों मेें विरोधाभास था। पुलिस पूछताछ में गौरव ने बताया कि उसने नवीन व तीन अन्य दोस्तों को साजिश में शामिल किया। साजिश को अंजाम देने के लिए नवीन ने अपने साथी गांव सुनारियां खुर्द निवासी दिनेश उर्फ माट से संपर्क किया। दिनेश ने अपने दो साथी मुरादपुर टेकना निवासी आशू उर्फ अभिषेक व बहु अकबरपुर निवासी मंजीत को साजिश में शामिल किया। योजना के तहत गौरव व नवीन अपनी बाइक पर सवार विजेता एकेडमी से पांच लाख रुपये लेकर दुकान के लिए चल दिए। गौरव ने दुकान जाने के लिए सीधा रास्ता नहीं चुना। प्लान के तहत दोनों मॉडल टाऊन स्थित राजकीय कन्या स्कूल नजदीक गुफा मंदिर के पास पहुंचे। यहां पहले से ही आशू उर्फ अभिषेक व मंजीत खड़े थे। आरोपी आशू व मंजीत ने गौरव व नवीन से पांच लाख रुपये व बाइक ली और फरार हो गये। साजिश में शामिल आरोपी दीपक, आशू उर्फ अभिषेक व मंजीत की आपराधिक पृष्ठभूमि है। इन्हीं आरोपियों के पास पांच लाख रुपये और बाइक है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें