फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समचाना में खेत में सो रहे साधु की ईंट से हमला कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव समचाना के खेत में साधू की ईट से कुचलकर हत्या
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, एक व्यक्ति पर हत्या का शक जताते हुए परिजनों ने दर्ज कराया केस

अमर उजाला ब्यूरो
संापला। समचाना गांव में शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने खेत में सो रहे एक साधू र्की इंट से कुचलकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक व्यक्ति पर हत्या का शक जताते हुए परिजनों ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

समचाना गांव निवासी 65 वर्षीय धर्मबीर उर्फ सतबीर गांव में ही अपने खेत में एक कमरे में रहता था। वह खुद को साधू बताता था। रविवार की सुबह खेत में बने एक कमरे में धर्मबीर का शव मृत अवस्था में पड़ा मिला। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के बेटे पप्पू ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि शनिवार की रात में वह पिता को खाना देने के लिए खेत में गया था। पिता के खाना खाने के बाद वह वापस लौट आया। रात में किसी ने ईटों से प्रहार कर पिता की हत्या कर दी। उसने एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताई है। मौके से खून से लथपथ ईंट भी बरामद की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- कुलबीर, एसएचओ सांपला

डीएसपी और एफएसएल भी मौके पर पहुंची
मामले की सूचना पाते ही डीएसपी व एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की। डीएसपी ने कहा कि अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की लगी रहती थी भीड़
ग्रामीणों ने बताया कि साधू के पास आसपास के गांव से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती थी। समय समय पर साधू भंडारा भी लगाता था। 29 मई को भी गांव में भंडारा लगाया था। जिसमें आसपास के गांव के लोग भी प्रसाद ग्रहण करने के लिए आए थे।

श्रद्धालु पर ही हत्या की आशंका
साधू की हत्या के पीछे पुलिस किसी श्रद्धालु का हाथ मानकर चल रही है। पुलिस को मौके से खून से लथपथ ईंट के अलावा टूटी हुई माला भी बरामद हुई है।


फोटो परिचय
- समचाना में घटना का निरीक्षण करती पुलिस
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें