फ्लैग : जिला बार में चैंबरों के निर्माण में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप
हेडिंग : बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फजोजो, पूर्व प्रधान दीपक कुंडू, पूर्व सचिव सुमित बुधवार व तीन क्लर्कों के खिलाफ गबन का केस दर्ज
: बार के सचिव पुनीत पुनिया की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिला बार में नए चैबरों के निर्माण के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, पूर्व प्रधान दीपक कुंडू, पूर्व सचिव सुमित बुधवार, क्लर्क जोगेंद्र कुंडू, सोमबीर व संदीप के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई बार के वर्तमान प्रधान पुनीत पुनिया की शिकायत पर की गई है। आरोप है कि बार के अंदर नए चैंबराें के निर्माण में करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई है। उधर, बार के पूर्व प्रधान दीपक कुंडू ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।
आर्य नगर थाने में दर्ज एफआईआर 163 में लिखा गया है कि बार के सचिव पुनीत पुनिया ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि वे बार के सचिव हैं। नियमों के तहत सचिव के पास बार का तमाम लेखा-जोखा व कागजात होते हैं। उसने क्लर्क जोगेंद्र कुंडू, सोमबीर व संदीप से नए बन रहे चैंबरों का रिकार्ड मांगा तो उन्होंने कहा कि यह रिकार्ड पूर्व प्रधान दीपक कुंडू के पास है। उसने दीपक कुंडू व पूर्व सचिव सुमित बुधवार से रिकार्ड मांगा। कुंडू ने कहा कि रिकार्ड वर्तमान प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो के पास है। उसने 21 अप्रैल 2018 को हाउस की मीटिंग बुलाकर जोजो को रिकार्ड जमा कराने के लिए कहा, लेकिन 23 अप्रैल तक भी रिकार्ड नहीं जमा कराया गया। जिला बार एसोसिएशन एक पंजीकृत संस्था है। उसे शक है कि नए चैंबरों के निर्माण में करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई है। इस कारण बार का रिकार्ड गायब कर दिया गया है या खुर्द-बुर्द किया गया है। पुलिस ने मामले में वर्तमान प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, पूर्व प्रधान दीपक कुंडू, पूर्व सचिव सुमित बुधवार, क्लर्क जोगेंद्र कुंडू, सोमबीर व संदीप के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 477ए, 209 व 149 के तहत मामला दर्ज किया है।
बाक्स
2014 में जोजो ने निकाले बार के खाते से 15 लाख, कुंडू बोले ठेकेदार को दे दिए
पुनीत पुनिया का पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप है कि साल 2014 में प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने बार के अकाउंट से 15 लाख रुपये निकाल कर निजी कार्य के लिए प्रयोग किए हैं। जब इस संबंध में पूछा गया तो पूर्व प्रधान दीपक कुंडू ने जवाब दिया कि यह राशि जोजो ने दे दी थी, जिसे चैंबरों का निर्माण कर रहे ठेकेदार अमित काजल को दिया गया है।
बाक्स
रिकार्ड नहीं, कैसे जांच करे बार की कमेटी
शिकायत में बताया गया है कि मामले की जांच को लेकर एडवोकेट बलवान सिंह हुड्डा की अध्यक्ष में पांच वकीलों की कमेटी बनाई गई, लेकिन रिकार्ड उपलब्ध न होने के कारण जांच शुरू नहीं हो सकी।
बाक्स
बार के सचिव पुनीत पुनिया की शिकायत पर बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, पूर्व प्रधान दीपक कुंडू सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसकी जल्द छानबीन शुरू की जाएगी।
इंस्पेक्टर सुनीता, थाना प्रभारी आर्य नगर
बाक्स
राजनीतिक कारणों से कराया गया केस दर्ज : जोजो
बार के महासचिव पुनीत पूनिया की तरफ से कराय गया यह केस दुर्भावना के चलते दर्ज कराया गया है। बार के रिकॉर्ड में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ नहीं की गई है। पूनिया की ओर से जो भी आरोप लगाए गए हैं वे बेबुनियाद हैं। बार के सभी कार्य नियमों के अनुसार कराए जा रहे हैं।
लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, प्रधान जिला बार एसोसिएशन
बाक्स
चैंबरों का निर्माण नियमों के तहत हुआ : कुंडू
चैंबर्स के निर्माण में सभी नियमों व कायदे कानूनों का पालन किया गया है। एक ओर तो पूनिया यह कह रहे हैं कि रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया तो फिर वे किस आधार पर केस दर्ज करा रहे हैं। चैंबर्स का तमाम रिकॉर्ड बार का कोई भी सदस्य देख सकता है। मीटिंग में सभी के सामने सारा रिकॉर्ड रखा गया था।
दीपक कुंडू, पूर्व प्रधान जिला बार