फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनकर छात्र से एटीएम की डिटेल लेकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। ठगों ने विजयनगर के कुशल सिंधवानी से उसका एटीएम पासवर्ड पूछकर खाते से धोखाधड़ी करके हजारों रुपये निकाल लिये। इस संबंध में पीजीआई थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुशल सिंधवानी ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में पढ़ाई करता है। सात अगस्त को कुशल के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को एक निजी बैंक का अधिकारी बताया। इसके बाद आरोपी ने कुशल से कहा कि उनका खाता और एटीएम कार्ड ब्लॉक होने वाले है। दोनों को चालू रखने के लिए एटीएम का पासवर्ड बदलना होगा। इस पर कुशल ने इनकार कर दिया। आरोपियों ने फिर से उसके पास फोन किया। इसके बाद कुशल सिंधवानी आरोपियों के झांसे में आ गया। कुशल ने आरोपियों को अपने खाते और एटीएम कार्ड की डिटेल दे दी। कुछ ही देर बाद ठगों ने कुशल के खाते से करीब 30 हजार रुपये की निकासी कर ली। इसके बाद कुशल ने संबंधित बैंक और पुलिस थाने को मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें