अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पुलिस ने मोबाइल छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल बरामद कर उसे शनिवार को कोर्ट मेें पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चन्द्रप्रकाश निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 25 मई की रात को शिवाजी कॉलोनी से गुजर रहा था। तभी एक युवक उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए झज्जर के गांव भराणा निवासी अमित को गिरफ्तार किया। आरोपी फिलहाल जनता कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल बरामद कर लिया है। पूछताछ पर आरोपी अमित ने बताया कि उसने मोबाइल को आजाद नगर निवासी सुनील से खरीदा था। फिर पुलिस ने आजाद नगर रोहतक निवासी सुनील उर्फ गिनी को झज्जर चुंगी से गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील ट्रक पर क्लीनर है। नशे का आदी होने के कारण उसने वारदात की।