फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम हाउस की बैठक आज, 295 एजेंडों पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम हाउस की बैठक 172 दिन बाद मंगलवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगी। इसमें निगम के 14 और पार्षदों के 281 एजेंडों पर मंथन के बाद फैसला होगा। अहम एजेंडा सोनीपत रोड पर निगम की 9800 वर्ग गज जमीन में से 3700 वर्ग गज को 40 करोड़ रुपये में बेच चार मंजिला निगम दफ्तर व कम्यूनिटी सेंटर बनाने, आय बढ़ाने के लिए स्लॉटर हाउस चालू करने और 180 सीसीटीवी कैमरे लगाने लगवाने का है।
विज्ञापन

हाउस की मीटिंग में भले ही 295 एजेंडे रखे जाएंगे, लेकिन जलभराव की समस्या, जर्जर सड़क, सीवर के ओवरफ्लो, दूषित जलापूर्ति का मुद्दा छाया रहेगा। वजह, लगभग सभी पार्षदों ने अपने में उक्त समस्याओं का हवाला देते हुए निदान कराने का एजेंडा रखा है। वहीं, निगम प्रशासन ने आर्थिक स्थिति मजबूर करने के लिए 14 एजेंडा रखे हैं।
पार्षदों के अहम एजेंडा एक नजर में
वार्ड एक- भिवानी चुंगी से हिसार रोड तक सीवर की बड़ी लाइन डालने, आईडीसी व पब्लिक हेल्थ की खाली जमीन निगम द्वारा अधीन लेकर पार्क बनाना।
वार्ड दो- नेहरू कॉलोनी का सामुदायिक केंद्र निगम द्वारा लेने व बूस्टर पंप सेट बदलना।
वार्ड चार- कश्यप धर्मशाला बनवाने के लिए 15 लाख व बाबरा मोहल्ला की जाट धर्मशाला में हॉल के लिए 25 लाख की मंजूरी।
वार्ड पांच- रैनकपुरा बूस्टर का काम पूरा कराया जाए, जींद रोड तालाब पर सुलभ शौचालय बनवाना।
वार्ड छह- हनुमान गली नंबर-दो को ऊंचा करके बनवाना व सीवर लाइन के लिए खोदी सड़क बनवाना।
वार्ड सात-आसामियों वाली गली, कृपाल नगर, चमनपुरा, चुन्नीपुरा, उत्तम विहार, महावीर कॉलोनी, प्रेम नगर की गलियों का निर्माण।
वार्ड आठ- लाढ़ौत रोड पर ढाई साल से उखड़ी गली बनवाने, छोटूराम स्टेडियम के सामने की टूटी पुलिया बनवाना।
वार्ड नौ- चार एकड़ जमीन को कब्जे से बचाने के लिए पार्क बनवाना।
वार्ड 11- सेक्टर 14 का प्रवेश मार्ग चौड़ा कराने व वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्लब बनवाना है।
वार्ड 12- नई सीवर लाइन व पानी की लाइन डलवाना व पार्कों का अधूरा काम करवाना।
वार्ड 13- झंग कॉलोनी, विकास नगर, डॉ. हवा वाली सड़क, मॉडल टाउन, राजकीय कन्या विद्यालय की सड़क बनवाने, आईएमटी चौक का नामकरण भगवान परशुराम के नाम करने करना।
विज्ञापन

वार्ड14- राजकीय वरिष्ठ विद्यालय का नाम शहीद रविंद्र कुमार के नाम पर रखने, कोर्ट के सामने गोल चक्कर का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम करना।
वार्ड 16- काठ मंडी के दोनों तरफ सीसी रोड बनवाना व विजय नगर में पानी की लाइन डलवाना।
वार्ड 17- पुरानी अनाज मंडी, पुरानी रामलीला ग्राउंड पर सीवरेज समस्या का निदान, गांधी नगर स्थिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम शहीद सिपाही रविंद्र के नाम पर रखना।
वार्ड 18- पालिका कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र व लाइब्रेरी व बिजली के तार ऊपर कराना।
वार्ड 19- शिवाजी कॉलोनी, टेक नगर, पटेल नगर, न्यू चिन्योट कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, काठ मंडी, चावला कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी की सड़क बनवाना।
वार्ड 20- एकता कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, आनंद नगर, आंबेडर कालोनी की सीवर ब्लाक की समस्या।
वार्ड 21- कच्चा गली पक्की की जाए। बिजली के तार बदलवाना।
वार्ड 22- सुनरिया से मायना की तरफ पांच कदम का रास्ता है, जो नहर के आगे कच्चा है। इसे पक्का बनवाना। मनोनीत पार्षद आदेश सक्सेना, अमित बंसल व राजेश सैनी के एजेंडे सफाई, पेयजल समस्या, स्ट्रीट लाइन व पार्कों के सुंदरीकरण के हैं।
कोट
नगर निगम हाउस की मीटिंग जिला विकास भवन की पहली मंजिल पर पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगी। इसमें 295 एजेंडा के अलावा टेबल एजेंडा पर भी चर्चा होगी। वाद-विवाद व हंगामे की आशंका के चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। मीटिंग शांतिपूर्वक कराने के हर बंदोबस्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें