फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलानौर में सड़क हादसा, दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
बसाना व सैम्पल के बीच कार-मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। अमर उजाला
विज्ञापन
कलानौर खंड के गांव सैंपल व बसाना के बीच शनिवार शाम कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर में राजस्थान स्थित झुंझुनू जिले के गांव मंडाना निवासी पिंटु (25) व हांसी के गांव कुम्हारों वाली ढाणी निवासी बबलू (35) की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए। देर रात तक कलानौर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

कलानौर थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि बबलू व पिंटू शाम करीब छह बजे बाइक पर सैंपल गांव से बसाना की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही गाड़ी के चालक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि बाइक के टुकड़े हो गए। कार सड़क किनारे जाकर पलट गई। उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार सवार घायल लोग मौके से जा चुके थे। पुलिस ने गाड़ी की जांच की। साथ ही शवों को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें