रोहतक। गांव बोहर के पास जेएलएन नहर में बहे बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे पानीपत के छात्र नितिन का शव छह दिन बाद बोहर नाका के पास ही नहर में मिला। छात्र के शव को नहर से बाहर निकलाने पर मौके पर एसएफएल टीम को बुलाया गया। जिस दौरान जांच में छात्र की जेब से उसके दोनों मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक प्राथमिक दृष्टि में छात्र के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पीजीआई शवगृह ले जाया गया। जहां परिजनों की मांग के मुताबिक पुलिस ने शव का डॉक्टरों की बोर्ड गठित करके पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। मौत के असल कारणों के लिए विसरा जांच के लिए भी सैंपल लैब में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी यूपी के बदायूं और बहराइच के रहने वाले साथी छात्रों से पूछताछ की जा रही है।
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनो से बातचीत करती पुलिस।