फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए कोरोना संक्रमित मिले तो एक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
Two new corona were found infected, one broke during treatment
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिले में दो नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि करते हुए एक अन्य संक्रमित की उपचार के दौरान मौत होने की पुष्टि की है। दोनों नए संक्रमित 50 व अधिक आयु वाले महिला एवं पुरुष हैं। वहीं उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले की आयु 67 वर्ष है। जिले में अब तक कुल 160 कोरोना के मरीज दम तोड़ चुके हैं। विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12311 पहुंच गया है। इसमें से अभी जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 12 हो गई है। एक्टिव मरीजों में से चार मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं तो आठ मरीज होम आइसोलेशन पर हैं। विभाग का कहना है कि जिले में 4.34 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है, जबकि रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत चल रहा है। अब तक 12139 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। विभाग की ओर से 283595 लोगों की कोरोना जांच करवाई जा चुकी है। गौरतलब है कि सेक्टर दो में 56 साल के बैंक कर्मी, विकास नगर में 50 साल की गृहिणी संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सेक्टर पांच में 67 साल के बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें