फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAMS Student Suicide: पहले ट्रेन के इंजन से टकराकर बची, फिर पटरी पर गर्दन रख दे दी जान

Mon, 30 May 2022 02:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने काठमंडी पुल के पास मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या कर ली। दोपहर साढ़े तीन बजे पिता को फोन पर बताया कि रोहतक बस स्टैंड से अब चरखीदादरी की बस में सवार होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में यमुनानगर में बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने रविवार शाम रोहतक काठमंडी पुल के पास मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रा काफी देर से फोन पर बात करते हुए रो रही थी। पहले प्रयास में वह मालगाड़ी के इंजन के बंफर से टकराकर दूर जा गिरी। मालगाड़ी रुकने के बाद उसे तलाशा गया, मगर वह छिप गई। जैसे ही मालगाड़ी दोबारा चली वैसे ही उसने पटरी पर गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी रेलवे सीएनडब्ल्यू के कर्मियों ने बताया कि शाम करीब सवा चार बजे उन्होंने देखा कि एक युवती पटरी पर चलते हुए फोन पर बात करते हुए रो रही है। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक स्टेशन से दिल्ली की तरफ धीमी रफ्तार में मालगाड़ी आ गई। युवती ने मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या का प्रयास किया, मगर बंफर से टकराकर दूर जा गिरी। लोको पायलट ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए मालगाड़ी रोक दी।

इसके बाद लोको पायलट और सीएनडब्ल्यू के कर्मियों ने युवती को तलाशा, मगर वह नहीं मिली। करीब पांच मिनट बाद पावर केबिन से सिग्नल मिलते ही मालगाड़ी आगे बढ़ी। जैसे ही मालगाड़ी काठमंडी पुल के पास पहुंची वैसे ही छिपकर बैठी युवती दौड़कर आई और पटरी पर गर्दन रख दी।
विज्ञापन


जब तक लोको पायलट इमरजेंसी ब्रेक लगाते तब तक उसकी गर्दन से इंजन गुजर गया। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी एएसआई मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। इस दरमियान युवती के ही मोबाइल पर पिता का फोन आया, जिस पर परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। 

रविवार को आना था घर
चरखीदादरी निवासी जितेंद्र और उनकी पत्नी पूनम ने बताया कि उनकी बेटी प्रभा (करीब 21 वर्ष) यमुनानगर के एक कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार को बेटी ने घर आने की बात कही। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह रोहतक बस स्टैंड पर उतरी। उसने पिता को फोन करके बताया कि वह जल्द चरखीदादरी के लिए बस में सवार होगी। करीब साढ़े चार बजे पिता ने फोन किया तो जीआरपी के एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि प्रभा ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली है। यह बात सुनकर हतप्रभ रह गए, क्योंकि बेटी को बस से आना था। वह कैसे स्टेशन पहुंची, समझ नहीं आया। 

छात्रा का मोबाइल खोलेगा आत्महत्या का राज
जीआरपी के कब्जे में छात्रा का मोबाइल फोन है। अब जीआरपी मोबाइल फोन से छात्रा की आत्महत्या का राज खोलेगी। यह भी पता चलेगा कि वह किससे बात करते हुए रो रही थी। वहीं, जीआरपी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मृतक छात्रा के पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें