विधायक कुंडू ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी आनंद सिंह दांगी को हराकर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। 2019 में बनी भाजपा सरकार ने कुंडू की पटरी नहीं बैठी और वे विपक्ष में ही रहे।
हरियाणा जनसेवक पार्टी सुप्रीमो एवं महम के निवर्तमान विधायक बलराज कुंडू महम तो उनकी पत्नी एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत कुंडू जुलाना से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। एक दिन पहले कुंडू ने महम में हुए रक्षाबंधन समारोह में मंच से यह घोषणा की। कुंडू ने कहा कि बाकी टिकटों की घोषणा जल्द की जाएगी। कुंडू ने कहा कि महम, जुलाना, उकलाना व कलायत सीट पर भी पार्टी की कड़ी निगाह है।
विज्ञापन
बता दें कि कुंडू भाजपा के 2014 से 2019 तक के कार्यकाल में भाजपा में न केवल शामिल हुए, बल्कि जिला परिषद के चेयरमैन बने। 2019 में महम से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने शमशेर खरकड़ा को महम का टिकट दिया। कुंडू ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी आनंद सिंह दांगी को हराकर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। 2019 में बनी भाजपा सरकार ने कुंडू की पटरी नहीं बैठी और वे विपक्ष में ही रहे।