फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मामले से पीछे हट जा, नहीं तो बच्चे अनाथ हो जाएंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के छोटूराम चौक पर दो राजमिस्त्री के बिल्डिंग से गिरकर मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। किसी ने भवन निर्माण कामगार यूनियन के नेता संजीव को फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। वहीं, पुलिस का दावा है कि प्रवासी श्रमिक ने ही शिकायतकर्ता से मामले को लेकर बात की थी। इसकी 15 मिनट की कॉल रिकार्डिंग मौजूद है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुगर मिल कॉलोनी निवासी संजीव सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह पेंटर का काम करता है और भवन निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) से जुड़ा हुआ है। छोटूराम चौक पर दो राजमिस्त्री की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी। मुआवजे की मांग को लेकर 3 अक्तूबर को यूनियन ने प्रदर्शन किया था। 5 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्थानीय भाषा में धमकी दी कि मामले से पीछे हट जा, नहीं तो बच्चे अनाथ हो जाएंगे। जब संजीव ने नाम पूछा तो उसने कहा कि, नाम में क्या रखा है अपनी जान बचा ले। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
आज करेंगे प्रदर्शन
संजीव ने बताया कि अभी तक प्रशासन मृतक परिवारों को श्रम विभाग के माध्यम से ढाई-ढाई लाख रुपये ही दिलवाने का भरोसा दे रहा है। इस महंगाई में इतनी राशि से कैसे परिवारों का गुजारा होगा। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो शुक्रवार सुबह वे 10 बजे मानसरोवर पार्क में एकत्रित होकर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

भाषा लोकल थी, पुलिस प्रवासी का मोबाइल बता रही
संजीव ने बताया कि धमकी देते समय लग रहा था कि कोई स्थानीय भाषा में उसे धमकी दे रहा है। जबकि अब पुलिस बता रही है कि मोबाइल नंबर किसी प्रवासी का है। अब मामला उसकी समझ में नहीं आ रहा है।
जांच में पता चला कि शीला बाईपास के नजदीक रहने वाले प्रवासी श्रमिक ने ही शिकायतकर्ता को कॉल की थी। दोनों के बीच 15 मिनट तक बातचीत हुई। किसी तरह धमकी की बात सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों को बुलाकर आमने-सामने पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

- जयभगवान, जांच अधिकारी, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें