फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के युवक की हत्या के आरोप में ऑडी कार चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के हिसार चौक पर ओवरब्रिज के ऊपर पानीपत के युवक की कुचलकर हत्या के आरोप में पुलिस ने ऑडी कार के चालक जींद जिले के गांव किलाजफरगढ़ निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, पूर्व डीएसपी के बेटे को लेकर अभी पुलिस कोई निर्णय नहीं ले सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार को पानीपत के थर्मल प्लांट में कार्यकारी अभियंता के तौर पर कार्यरत महाबीर सिंह ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा 28 वर्षीय सागर अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर रोहतक आया था। उसे अपने चाचा के घर भिवानी चुंगी पर जाना था। जब वे रोहतक के जींद चौक से आगे हिसार बाईपास पुल के पास पहुंचे तो पुल पर जाम लगा हुआ था। कार के आगे एक सफेद रंग की ऑडी कार थी। पुल पर ढलान होने की वजह से युवकों की कार आगे वाली कार में जा लगी। इससे युवकों की कार का बंपर टूट गया। सागर ने कार से नीचे उतरकर ऑडी कार चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा, लेकिन ऑडी कार चालक ने जाम खुलते ही गाड़ी आगे बढ़ा दी। आगे थोड़ी दूरी पर फिर जाम लगा था। सागर ने ऑडी के आगे खड़ा होकर चालक को कार साइड में खड़ा करने के लिए कहा। उसी समय जाम खुल गया। आरोप है कि ऑडी चालक ने गाड़ी साइड में करने की जगह उसके बेटे को टक्कर मारकर कुचल दिया। उसके बेटे को दोनों साथियों ने पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने कार चालक किलाजफरगढ़ निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर राकेश कुमार, प्रभारी सिटी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें