फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रगढ़ में घर पर बैठे व्यक्ति पर डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रंजिश में इंद्रगढ़ गांव में तीन युवकों ने घर बैठे एक व्यक्ति पर डंडों से हमला बोल दिया। झगड़े में शिकायतकर्ता के पांच हजार रुपये व सोने की चेन भी गुम हो गई। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इंद्रगढ़ निवासी सुशील (40) ने दी शिकायत में बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है। सुबह नौ बजे घर पर बैठा था। तभी गांव का युवक सचिन, मोहिल व सुनील आए और राड व डंडों से हमला कर दिया। उसे चोटें मारकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घायल को परिजनों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें