फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से अटा शीतला माता मंदिर तालाब

विज्ञापन
नगर निगम टीम के साथ मुआयना करते मंदिर के पुरोहित। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। शीतला माता मंदिर का मेला शुरू होने जा रहा है मगर अभी तक मंदिर का तालाब गंदगी के अटा है। सोमवार को नगर निगम टीम ने तालाब की साफ-सफाई के लिए मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर पर लगने वाला मेला हजारों लोगों के बीच में आस्था का केंद्र है। चैत्र नवरात्र में शीतला माता के दर्शन करने के लिए नवविवाहित जोड़ें आते हैं। लोग अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराने के लिए आते हैं। मान्यता की वजह से लोग मंदिर के तालाब के पानी का आचमन करके मिट्टी अपने घर लेकर जाते हैं। मंदिर के तालाब पर धीरे-धीरे कब्जा होता जा रहा है, जिसे रोकने के निगम ने चारों तरफ रेलिंग लगवा दी है मगर अभी तक सफाई नहीं करवाई है। जिसकी वजह से तालाब में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। तालाब का पानी काफी गंदा है, जिसका आचमन करना तो दूर कोई स्पर्श तक नहीं कर सकता है। वहीं, मेला नजदीक देख सोमवार को नगर निगम के सीएसआई सुंदर ने अपनी टीम के साथ तालाब के हालात को देखा। उन्होंने जल्द से जल्द तालाब की सफाई करने के लिए कहा। संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि तालाब की टीमें लगाकर पूरी सफाई करवाई जाएगी। तालाब में जनस्वास्थ्य विभाग से पानी भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें