फेसबुक पर उपायुक्त द्वारा दी गई जानकारी।
रोहतक। सोशल मीडिया पर डीसी कैप्टन मनोज कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगे गए हैं। डीसी ने खुद आम लोगों को सतर्क किया है।
फेसबुक पर डीसी कैप्टन मनोज कुमार का मनोज कुमार के नाम से अकाउंट है। सोमवार को डीसी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि, किसी ने उनके नाम से फर्जी आईडी बना ली है। साथ ही उनके नाम से पैसे मांग रहा है। मेरे मित्र व शुभचिंतक सतर्क रहें।
ऐसे मांगे गए पैसे
डीसी की तरफ से अपने सोशल अकाउंट पर फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे मांगने वाले की चैटिंग का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इसमें झंडू राम नाम के शख्स से डीसी बनकर पैसे मांगे गए हैं। पहले फर्जी अकाउंट बनाने वाला कहता है, कैसे हो, घर पर सब ठीक हैं क्या। जरूरी काम है, अभी मेरे अकाउंट में कुछ पैसे भेजे सकते हो क्या। इस पर झंडू राम उसे कॉल करने के लिए कहता है तो शातिर कह रहा है कि विश्वास नहीं हो रहा क्या, मैं ही डीसी हूं। इसके बाद झंडू राम उसे ब्लॉक कर देते हैं।