फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को सम-विषम दोनों नंबर के चलेंगे ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक फरवरी यानी मंगलवार को शहर सम-विषम दोनों ही नंबरों के ऑटो चलेंगे। वजह, तारीख के अनुसार लगातार दो दिन विषम नंबर का दिन होना है। दो फरवरी से फिर सम-विषम के आधार पर ऑटो चलेंगे। यह फैसला हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन

शहर में करीब साढ़े दस हजार ऑटो चलते हैं। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सम-विषम नंबर के ऑटो चलाने का फैसला लिया। इसका पालन करते हुए तारीख के हिसाब से शहर में सम-विषम ऑटो चलते हैं। सोमवार को 31 जनवरी और एक फरवरी दोनों विषम तारीख लगातार पड़ रही है, जिसकी वजह से दो दिन तक सम नंबर के ऑटो का संचालन नहीं हो सकता। इस समस्या का निदान करने के लिए संघ की बैठक हुई जिसमें प्रधान बिक्की पहलवान ने फैसला लिया कि एक फरवरी को शहर में सम-विषम दोनों नंबर के ऑटो चलेंगे। इस फैसला से पुलिस प्रशासन को भी अवगत करवा दिया गया है ताकि चालान काटने की कार्रवाई न हो। प्रधान बिक्की पहलवान ने बताया कि दो तारीख यानी बुधवार से सम-विषम नंबर से ही ऑटो चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें