फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अलवर से भाजपा सांसद ने रोहतक में बहरोड़ के विधायक के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस

Wed, 10 Nov 2021 01:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक(हरियाणा)

सार

विधायक पर मार्च 2021 में अलवर में सांसद के खिलाफ अमर्यादित शब्दों के प्रयोग करने का आरोप, महंत ने मंगलवार को अदालत में बयान दर्ज करवाए, अब अगली सुनवाई 12 जनवरी 2022 को होगी।
विज्ञापन
कोर्ट से बाहर आकर गाड़ी में बैठते सांसद बाबा बालक नाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर से भाजपा सांसद एवं हरियाणा के रोहतक जिले के गांव अस्थल बोहर स्थित मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालक नाथ योगी ने राजस्थान बहरोड़ से विधायक बलजीत यादव के खिलाफ मानहानि का केस रोहतक की जिला अदालत में दायर किया है। मंगलवार को बाबा बालकनाथ अदालत पहुंचे और अपने बयान दर्ज करवाए। अब मामले में 22 जनवरी 2022 को अगली सुनवाई होगी।   

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः डीएपी की किल्लत: किसान आधी रात को लगे लाइन में, फिर भी 7 घंटे बाद ज्यादातर को लौटना पड़ा खाली हाथ

याचिकाकर्ता के वकील जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि मार्च 2021 में अलवर में बहरोड़ के विधायक बलजीत यादव ने बाबा बालक नाथ योगी के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया और निराधार आरोप लगाए। इन आरोपों के चलते बाबा बालक नाथ की मानहानि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः Kisan Andolan : एसकेएम का एलान- 29 नवंबर को टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से संसद भवन कूच करेंगे किसान

क्योंकि बाबा बालक नाथ न केवल सांसद हैं, बल्कि मस्तनाथ मठ के महंत भी हैं। उनके अनुयायियों को विधायक के शब्दों से ठेस पहुंची है। सांसद की तरफ से जिला अदालत में 6 सितंबर को याचिका दायर की गई थी। याचिका के बाद सोमवार व मंगलवार को बाबा बालक नाथ योगी अदालत में पहुंचे और अपने बयान दर्ज करवाए। मामले में अब 22 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें