फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी-दिल्ली रोड पर हादसा: कार ट्रक से टकराई, इमलोटा के तीन दोस्तों की मौत व चौथा घायल; शादी से लौट रहे थे सभी

Sat, 20 Apr 2024 11:16 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी के गांव इमलोटा में उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चारों दोस्त कार में सवार होकर झज्जर के गांव छुछक्वास में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापस घर लौटते समय एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई।
विज्ञापन
जानकारी लेते जांच अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर शनिवार रात एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से अकरा गई। हादसे में कार सवार इमलोटा निवासी तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि चौथा घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों के शव कब्जे में ले लिए और शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव इमलोटा निवासी दीपक (27), साहिल (20), प्रदीप व खेमचंद (28) अपने दोस्त प्रदीप की सियाज में सवार होकर शुक्रवार को झज्जर जिले के गांव छुछक्वास में शादी में शरीक होने गए थे। समारोह के बाद वे वापस घर लौट रहे थे और उसी दौरान जब वे गांव इमलोटा के पास पहुंचे तो रोड पर खड़े एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई। हादसे में चालक प्रदीप, दीपक, साहिल व खेमचंद घायल हो गए जबकि गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में घायल दीपक, साहिल व खेमचंद की मौत हो गई जबकि उनका दोस्त एवं कार चालक प्रदीप अस्पताल में उपचाराधीन है। सदर थाना प्रभारी तेजपाल सोनी ने बताया कि तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम शनिवार को सिविल अस्पताल में करवा दिया गया है। पुलिस ने हादसे का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें