रोहतक। व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर मॉडल टाउन के एक युवक के साथ 90 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक दी शिकायत में युवक ने बताया कि उसका नाम सचिन है और उसने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप ज्वाइन किया था। उसे एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। एप के माध्यम से कारोबार से जुड़ी टिप्स दी। उसने एप के माध्यम से दोबारा अपनी राशि निकाली। इसके बाद उससे 30 प्रतिशत कमीशन मांगा गया। उसने कमीशन दे दिया। इसके बाद उसकी 90 हजार रुपये की राशि रोक दी गई। ब्यूरो