फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 9 केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना संक्रमण धीमी रफ्तार से कदम बढ़ा रहा है। जिले में सोमवार को तीन गृहणियों समेत नौ संक्रमित केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 14 लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी। इसके साथ जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 65 हो गई है। गनीमत है कि संक्रमण दर एक प्रतिशत से भी कम बनी हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नए संक्रमित केस मिल रहे हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 65 है। जिले में संक्रमण दर 0.029 प्रतिशत होना राहतपूर्ण है। सुधार की दर 97.94 प्रतिशत रही। विभाग ने सोमवार को दिन भर में 306 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 80 को अपनी रिपोर्ट आने का इंतजार रहा। विभाग का दावा है कि संक्रमण फिलहाल नियंत्रण में है। इसे लेकर लोग सतर्कता के साथ एहतियात बरतें। विभाग का टीकाकरण अभियान भी जारी है। इसके तहत लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें