फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल की बच्ची समेत 7 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना का खतरा हर दिन सामने आ रहे नए केसों के साथ बढ़ने लगा है। जिले में मंगलवार को छह साल की बच्ची समेत सात नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 26 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में मंगलवार को सात नए मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें सेक्टर तीन की छह वर्षीय बच्ची व 13 वर्षीय छात्रा के अलावा सेक्टर 34 की 31 वर्षीय महिला, जवाहर नगर की 64 वर्षीय महिला, बलियान में 43 वर्षीय महिला, ककराना में 63 वर्षीय महिला, काहनौर में 28 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिला है। इन्हें घरों में एकांतवास में रख कर इलाज दिया जा रहा है। विभाग ने मंगलवार को 692 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे। जबकि 524 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण की दर 1.01 प्रतिशत व सुधार की दर 98.06 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें