फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो माह में चार अतिवांछित समेत 231 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रेंज पुलिस ने वांछित, अति वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। इसके तहत इस वर्ष पहले दो माह में विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित, अति वांछित चार अतिवांछित बदमाशों समेत 231 आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जघन्य अपराधों में अतिवांछित दोषियों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित करने के साथ सटीक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस की विभिन्न टीमों की ओर से की गई कार्रवाई रेंज एवं राज्य में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का एक हिस्सा है। एक जनवरी 2023 से शुरू हुई कार्रवाई के तहत रेंज में चार मोस्ट वांटेड अपराधियों समेत 75 उद्घोषित अपराधियों, 151 बेल जंपर्स व एक पैरोल जंपर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्त में आए अति वांछित आरोपियों में से कई पिछले लंबे समय से फरार थे।
मंडल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश कुमार आर्य ने कहा कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस की रणनीति स्पष्ट है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए आरोपियों में रोहतक पुलिस ने दो मोस्ट वांटेड, 20 पीओ व 49 बेल जंपर, झज्जर पुलिस ने दो मोस्ट वांटेड, एक अति वांछित पैरोल जंपर दोषी, 28 पीओ व 83 बेल जंपर, भिवानी पुलिस ने 06 पीओ व 08 बेल जंपर व चरखी दादरी पुलिस ने 21 पीओ व 11 बेल जंपर को गिरफ्तार किया। अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिस जवानों का उचित इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें