फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 20 नए पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना का खतरा बना हुआ है। जिले में सोमवार को 20 नए संक्रमित केस मिले हैं। इसके साथ अब जिले में कुल 474 संक्रमित केस हैं। जिले में सोमवार को 56 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में सोमवार को 20 केस संक्रमित मिले हैं। पिछले कुछ दिनों में संक्रमित केसों की संख्या में कमी आई है। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 474 हो गई है। इनमें से 22 मरीज अस्पताल व शेष 452 घरों में उपचाराधीन हैं। विभाग ने 1055 के सैंपल लिए। जबकि 635 को अपनी रिपोर्टर का इंतजार रहा। महामारी की संक्रमण दर 4.70 प्रतिशत व सुधार की दर 96.58 प्रतिशत है।
विभाग ने सोमवार को 6087 लोगों को वैक्सीन लगाई। इनमें से 1009 को पहली व 5078 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक 1517204 को वैक्सीन लगा चुका है। इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष तक के 36284 किशोर व किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें