रोहतक। कलानौर खंड के एक गांव से 16 साल की नाबालिग किशोरी लापता हो गई। उसके पिता ने बेरी के युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण करने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि सोमवार को करीब एक बजे उसकी लड़की अचानक घर से लापता हो गई। उसे शक है कि बेरी का युवक बहला-फुसला कर ले गया है। ब्यूरो