फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष को भेजी जाएगी अनियमितताओं की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष को भेजी जाएगी अनियमितताओं की रिपोर्ट
विज्ञापन

चरखी दादरी।
स्कूलों में व्याप्त खामियों व शिक्षकों की फरलोबाजी की रिपोर्ट आयोग टीम ने तैयार कर ली है। इसे कार्रवाई के लिए आयोग के अध्यक्ष ज्योति बेंदा के पास भेजा जाएगा। आयोग सदस्यों ने इन खामियों से जिला प्रशासन को भी अवगत करवा दिया है। इतना ही नहीं अब जिले के राजकीय स्कूलों का सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) हर सप्ताह निरीक्षण भी करेगी। इतना ही नहीं शिक्षकों की फरलोबाजी पर भी अब लगातार नजर रखी जाएगी। पहली दफा इन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया है। आयोग टीम सदस्यों का कहना है कि अगर दोबारा से किसी शिक्षक के फरलो मारने की बात सामने आई तो विभागीय कार्यवाही के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष को लिखा जाएगा। ये जानकारी चरखी दादरी पहुंची आयोग की टीम सदस्य सुशील वर्मा ने दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम ने शहर के शहीद दलबीर सिंह राजकीय विद्यालय और रानीला के राजकीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम के सदस्य स्कूलों की अव्यवस्थाओं से काफी खफा नजर आए थे। आयोग टीम सदस्य सुशील वर्मा का कहना है कि स्कूल में पाई गई अनियमितताओं की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और इन्हें अब आयोग की अध्यक्ष के पास भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों में पेयजल, बिजली, बिल्डिंग, मिड-डे मील, सफाई व्यवस्था में खामियों के साथ-साथ शिक्षकों के भी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने की बात निरीक्षण के दौरान सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि आयोग टीम को पता चला है कि कुछ शिक्षक सुबह हाजिरी लगाकर अपने घर चले जाते हैं और छुट्टी के समय दोबारा स्कूल पहुंच जाते हैं। इन पर अब शिकंजा कसने के लिए सीडब्ल्यूसी को स्कूलों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। यह टीम सप्ताह में कभी भी स्कूलों के औचक निरीक्षण के लिए पहुंच सकती हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी अनियमितताओं से प्रशासन को भी अवगत करवा दिया गया है। सुशील वर्मा ने बताया कि स्कूलों की बदहाली रिपोर्ट वो आयोग अध्यक्ष को भी भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें