फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर के खाते से निकाले 1 लाख 83 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज के एक कंडक्टर को महिला ने कॉल करके क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछा। नंबर न बताने के बावजूद उसके खाते से 1 लाख 83 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में अस्थल बोहर निवासी मंजीत ने आईएमटी थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंजीत ने दी शिकायत में बताया कि वह रोडवेज में कार्यरत है। उसकी ड्यूटी रोहतक-हिसार रूट पर परिचालक के तौर पर है। 23 जनवरी को वह ड्यूटी के दौरान बस में टिकट काट रहा था। तभी एक महिला का फोन आया। उसने कहा कि वह बैंक से बोल रही है। आपको क्रेडिट कार्ड पर प्वाइंट मिले हैं। इसके लिए क्रेडिट कार्ड का नंबर बताएं। मंजीत ने कहा कि क्रेडिट कार्ड तो घर पर है, जबकि वह अभी ड्यूटी पर है। मंजीत का कहना है कि यह कहकर उसने फोन काट दिया। इसके बाद सवारियों की टिकट काटने में व्यस्त हो गया। जब रोहतक से महम पहुंचा तो उसने फोन खोल कर देखा। उसके खाते से आठ बार 5-5 हजार रुपये निकालने के मैसेज आए हुए थे। तुरंत उसने क्रेडिट कार्ड बंद करवाया। फिर भी 26 हजार रुपये और कट गए। इसके बाद उसके बैंक अकाउंट से पैसे निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई। उसके अकाउंट से पहले 26 हजार, 25 हजार, 22 हजार, 26 हजार व फिर 18 हजार रुपये निकाले गए। उसने न तो किसी को ओटीपी नंबर बताया और न अकाउंट नंबर बताया। इसके बावजूद उसके खाते से 1 लाख 83 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें