रोहतक। गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट किसान परेड निकालेगा। परेड मकड़ौली टोल प्लाजा पर सुबह दस बजे शुरू होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकलेगी। वहीं, किसान परेड को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है।
भाकियू चढूनी गुट के प्रधान राजू मकड़ौली की अध्यक्षता में मंगलवार को मकड़ौली टोल प्लाजा पर बैठक हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि गणतंत्र दिवस पर किसान व मजदूर गणतंत्र दिवस पर किसान परेड निकालेंगे। इसमें सभी गांवों के ट्रैक्टर व बाइक शामिल होंगी। किसान परेड मकड़ौली टोल प्लाजा से गोहाना अड्डा, शांतमई चौक, छोटूराम चौक, आंबेडकर चौक, सुभाष चौक से सोनीपत रोड होते हुए किशनपुरा के रास्ते से राजीव गांधी स्टेडियम होते हुए मकड़ौली टोल पर संपन्न होगी। वहीं प्रशासन ने परेड के रूट पर पुलिस को तैनात करने के आदेश दिए हैं ताकि बिना अवरोध परेड को गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।