फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग एप अपडेट करने के नाम पर 1.64 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के माडल टाउन की एक महिला से किसी ने नेट बैंकिंग एप अपडेट करने के नाम पर 1 लाख 64 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मॉडल टाउन निवासी पूजा कामरा ने दी शिकायत में बताया कि उसका गोल मार्केट मॉडल टाउन के नजदीक मकान है। वह एसबीआई की नेट बैंकिंग एप योनो प्रयोग करती है। एप को अपडेट करने के लिए उसके पास तीन बार मैसेज आया था। ऐसे में उसने 28 मार्च को एप अपडेट की तो तीन बार ओटीपी मांगा गया। उसने ओटीपी डाल दिया। थोड़ी देर बाद उसके पास तीन मैसेज आए, जिसमें उसके पहली बार में 24 हजार 979, दूसरी बार में 40 हजार व तीसरी बार में 99 हजार 734 रुपये निकाले दर्शाए गए। इस तरह उसके खाते से किसी ने 1 लाख 64 हजार 713 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें