फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: कंपनी ने नौकरी से निकाला तो डिप्रेशन में आया युवक, फंदा लगाकर दी जान; कुछ समय से था मृतक बीमार

Tue, 06 Aug 2024 12:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

मृतक अनमोल एक स्थानीय कंपनी में काम करता था। कुछ समय पहले वह बीमार हो गया था और उसके बाद अपने गांव चला गया। बीमार होने के बाद वह 10 दिन से नौकरी पर नहीं जा रहा था, जिसके चलते उसे कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी की धारूहेड़ा की गोयल कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान सिरसा जिले के दत्ता खेड़ी गांव निवासी अनमोल (22) के रूप में हुई है। सोमवार देर शाम उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों की तरफ से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस की टीम वहां पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अनमोल के परिवार और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि अनमोल ने डिप्रेशन की वजह से अपनी जान दी है।

दरअसल, अनमोल एक स्थानीय कंपनी में काम करता था। कुछ समय पहले वह बीमार हो गया था और उसके बाद अपने गांव चला गया। बीमार होने के बाद वह 10 दिन से नौकरी पर नहीं जा रहा था, जिसके चलते उसे कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया। अनमोल इस कारण काफी परेशान रहने लगा और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें