फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हा-चौका छोड़ खाद के लिए लाइन में लग रहीं महिलाएं

विज्ञापन
खाद के लिए गांव नांगल तेजू में सेंटर के बाहर बैठे किसान। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
गांव नांगल तेजू में शुक्रवार को किसानों व महिलाओं को खाद नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ी। महिलाएं भी चूल्हा चौका छोड़ केंद्र पर खाद लेने पहुंचीं पर नहीं मिली।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि खाद नहीं मिलने की वजह से बिजाई प्रभावित होगी। सुबह 7 बजे से ही केंद्र पर किसान व महिलाएं खाद लेने के लिए पहुंच गई थीं। महिलाओं ने बताया कि हमारी आजीविका खेती से ही चलती है। खाद नही मिली तो गेहूं, सरसों की बिजाई नहीं हो पाएगी। परिवार की आय का साधन कृषि के अतिरिक्त नहीं है। फसल के साथ चूल्हा जलता है। पूरा परिवार खेती पर निर्भर है।
महिलाओं ने बताया सारा काम छोड़कर सुबह 7 बजे से ही खाद लेने के लिए लाइन में लग गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान नजदीक होने के कारण खाद वहां भेजी जा रही है। उन्होंने कहा रात के अंधेरे में खाद की कालाबाजारी की जा रही है। किसान बोबड़, जसबीर, नरेश राजेंद्र, रामपत व कृष्णा भतेरी ने बताया कि खाद नहीं मिलने से पूरा परिवार परेशान है। न बच्चे स्कूल गए न आदमी काम करने गए। सरकार किसान हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन उन पर डंडे बरसाए जा रहे हैं। बाजरे की खरीद नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें