फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा कोसली विधायक के निवास पर लगाएंगा बाजरे की मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को बैठक कर 25 अक्तूबर को सुबह 11 बजे कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के निवास पर बाजरे की मंडी लगाकर उसे एमएसपी पर खरीद की मांग की जाएगी। कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि कोसली विधायक से उनके रेवाड़ी निवास स्थान पर बाजरा की मंडी लगाकर किसानों के माध्यम से अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाजरा सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी 2250 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदना चाहिए, लेकिन अधिकतम 1300 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा नहीं बिक रहा है। विधायक लक्ष्मण यादव एवं उनकी सरकार हर रोज यह बयान दे रही है की एमएसपी है, एमएसपी थी और एमएसपी रहेगी, लेकिन अनाज मंडी रेवाड़ी में हमें तो एमएसपी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान कर्नल राम सिंह चौक बाईपास पर इकट्ठा होकर जनप्रतिनिधि के आवास पर बाजरे के डेयरी लगाकर उनसे 2250 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदने का आग्रह करेंगे। इस मौके पर बैठक में भारतीय किसान यूनियन चढूनी, भारतीय किसान यूनियन, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, जय किसान आंदोलन समेत अनेकों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। समय सिंह, कुलदीप सिंह, रामकुमार, विजय सिंह, सतपाल, मास्टर धर्म सिंह, बलराम यादव, अशोक, भूपेंद्र राठी, कमल सिंह यादव, उमेश कुमार एडवोकेट, टोल प्लाजा के प्रधान टाइगर जोगिंदर सिंह समेत काफी किसानों ने मीटिंग में भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें