फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने जा रही महिला और उसके पति की मौत

विज्ञापन
नवीन का फाइल फोटो - फोटो : Rewari
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर 48 बनीपुर चौक के समीप शनिवार रात को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें दोनोें की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। युवक अपनी पत्नी को महिला कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा दिलाने जा रहा था। हादसे के बाद दंपती का परिवार सदमे में है। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के जिला अलवर के गांव नरवास निवासी 24 वर्षीय नवीन शनिवार की रात में अपनी पत्नी सपना को परीक्षा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। उनके साथ उसका चार माह का बेटा भी था। स्टेशन से ट्रेन में उन्हें यमुनानगर जाना था। सपना ने रेवाड़ी स्टेशन पर जाने से पहले अपने चार माह के बेटे को अपने मायके बावल के गांव लालपुर छोड़ दिया था। बेटे को छोड़ने के बाद दोनों स्टेशन जाने के लिए रवाना हो गए। बनीपुर चौक के निकट पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची कसौला थाना पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इकलौता बेटा था नवीन
दंपती के हादसे की सूचना के बाद गांव नरवास व लालपुर से स्वजन भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। दोनों की दो साल की बेटी और 4 माह का बेटा है। नवीन राजस्थान के खुशखेड़ा में एक निजी कंपनी में नौकरी करते था, जबकि सपना हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सपना का परीक्षा केंद्र यमुनानगर दिया गया था। दोनों को शनिवार रात 12 बजे रेवाड़ी स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। रात में दोनों हंसी-खुशी परीक्षा देने केलिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। नवीन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। हादसे की सूचना के बाद से स्वजन सदमे में हैं। जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

नागरिक अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें