फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की ठगी की आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेना से सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन से एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के गांव कुंभ निवासी सुषमा है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी महिला को पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ गांव उच्चत निवासी संगीता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह परिवार के साथ शहर के शिव नगर में रहती है। उनके पति रामपाल सिंह सेना से ऑनरेरी कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके पति के भारतीय स्टेट बैंक में दो और पंजाब नेशनल बैंक में एक खाता है। तीनों ही बैंक खातों से करीब एक करोड़ रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने सुषमा देवी, उसके पति राजू राजभर व आशा देवी के खिलाफ शहर थाना में धोखाधड़ी व धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी की एक और आरोपी महिला सुषमा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें