फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में विवाहित अन्य राज्यों की महिलाओं को नहीं मिल रहे सरकारी लाभ : लक्ष्मण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। हरियाणा में शादी रचाकर बसने वाली अन्य राज्यों में महिलाओं को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित होने के बावजूद सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। इस समस्या के समाधान की मांग कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ एक मुलाकात के दौरान उठाई, जिस पर सकारात्मक आश्वासन का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में कहा कि दूसरे राज्यों की हरियाणा में शादी करने के बाद आई महिलाओं को उनके वर्ग के अनुरूप आरक्षण लाभ भी नहीं मिल रहा। उनके अनुसार जिला रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, सिरसा, हिसार की सीमाएं राजस्थान से, जिला गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर और जगाधरी की सीमा यूपी से जिला पंचकूला और यमुनानगर की सीमा हिमाचल प्रदेश के साथ लगती हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और हिमाचल प्रदेश से हरियाणा में शादी रचाने के बाद आई महिलाओं को आरक्षण लाभ नहीं मिल रहा। इन महिलाओं को शादी के बाद अनु. जाति और पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र और मतदाता पहचान पत्र का लाभ नहीं मिल रहा। यादव ने मुख्यमंत्री से मांग उठाई कि इन महिलाओं को यह लाभ मिलना चाहिए।
विधायक ने कहा कि रेवाड़ी के सेक्टर 6-7 के सनसिटी इलाके की अरावली हाउसिंग वैलफेयर सोसायटी के प्लाट संख्या 143-144 पर डीटीपी ने सील लगाई हुई है, उसे हटाया जाए। सोसायटी पदाधिकारियों ने नगर एवं आयोजन विभाग के महानिदेशक को भेजे शपथपत्र में कहा कि सोसायटी की रजिस्ट्री के बाद उक्त विभाग ने ऑनलाइन तीन मंजिला नक्शा पास कराकर सरकार के खजाने में नियमानुसार एफए राशि जमा करा दी थी। इस सोसायटी में कोई बिल्डर नहीं। यहां मध्यम वर्ग के लोगों ने फ्लैट बनाए हुए हैं। सोसायटी ने कुछ आंतरिक फेरबदल किए जाने के चलते डीटीपी ने गत 13 अप्रैल 2021 को इसे सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें