गांव खोल में मुख्य सड़क पर भरा दूषित पानी। संवाद
- फोटो : Rewari
कुंड से खोल सड़क मार्ग स्थित गांव खोल के मुख्य बस स्टैंड के समीप पिछले 6 महीनों से सड़क पर गंदा पानी एकत्रित होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस समस्या को लेकर विभाग कतई गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।
ग्रामीण मुकेश कुमार, रवि कुमार, रोहताश सिंह, अभय सिंह आदि ने बताया कि गांव खोल से कुंड के लिए जाने वाली मुख्य सड़क के बीचोंबीच गंदा पानी भरने से सड़क में गहरा गड्ढा हो गया हैं। यह समस्या आज की नहीं, बल्कि पिछले 6 महीने से बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढे में पानी भरने से कई बार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। पैदल चलने वाले लोगों के लिए यहां से निकलने तक का रास्ता नहीं है। सड़क मानों झील बन गई है। गंदा पानी सड़क पर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं सड़क के साइड में गाद बन रही है। सड़क के बीचोंबीच गंदा पानी एकत्रित होने से कभी यहां बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि इस मार्ग से भारी संख्या में ओवरलोड वाहनों का आवागमन होता है। लोगों ने बताया कि सड़क पर यह गंदा पानी घरों में से आता है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि इस सड़क की सुध ली जाय और सड़क पर भरे गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाई जाए, ताकि यहां से लोग आसनी से आ जा सकें।