फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की मनमानी, सड़क में बनाई दीवार, कई गांवों का आवागमन बंद

विज्ञापन
लुहाना गांव से धवाना को जाने वाली सड़क के बीच बीच पत्थर की दीवार बना किया बंद। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
खोल। गांव सीहा से धवाना गांव को जाने वाली सड़क मार्ग स्थित लुहाना के टी प्वाइंट पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अपनी जमीन बताकर सड़क के बीचों बीच पत्थर की दीवार बनाकर रोक दिया। मुख्य सड़क का रास्ता रुकने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता हैं। कागजों में यह रास्ता 22 फीट का हैं लेकिन ग्रामीणों द्वारा अपनी मनमानी करते हुए अतिक्रमण कर लिया गया। कुछ दिन पहले कुछ ग्रामीणों द्वारा बची हुई रास्ते जमीन को अपनी बताकर सड़क पर दीवार बना दी हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन रास्ते खुलवाने की मांग की हैं।
विज्ञापन

गांव लुहाना निवासी जयपाल सिंह, पूर्व सरपंच शक्ति सिंह, राजपाल सिंह, सुमेर सिंह, कैप्टन सत्यनारायण, महेन्द्र सिंह, राजबीर सिंह, अशोक कुमार, हनुमान सिंह, रोशन, श्रीराम आदि ने बताया कि गांव से खालेटा व धवाना को जाने वाली सड़क के टी प्वाइंट पर 5 दिन पूर्व कुछ लोगों ने रास्ते को पत्थरों की दीवार बना कर अवरुद्घ कर दिया था। इससे कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। इसकी सूचना पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई को दे दी गई लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
40 साल पहले पीडब्लूडी विभाग द्वारा बनाई सड़क
यह सड़क पीडब्लूडी विभाग द्वारा 40 साल पहले बनाई गई थी। सरकारी कागजों में भी इस सड़क की चौड़ाई 22 फीट हैं। लेकिन कुछ ग्रामीणों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते यह सड़क केवल 8 से 10 फीट की रह गई थी। अब कुछ दिन पहले कुछ ग्रामीणों द्वारा निजी स्तर पैमाईश करवा कर रास्ते पर दीवार बना दी हैं। जिससे कई गांवों को आवागमन प्रभावित हो गया है। यह मार्ग पर सीहा से लुहाना होते हुए धवाना मंदौला, खालेटा, मायण, बलवाड़ी व मामड़िया सहित अन्य गांवों को जोड़ता हैं। लेकिन रास्ता बंद होने के कारण कई गांवों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रहीं हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द रास्ता खुलवाने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें