फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव में वैक्सीन प्रदान करेगी सुरक्षा कवच : डॉ. बनवारी लाल

विज्ञापन
कोराना का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को कोविड-19 से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चला रही है। अब लोग स्वयं आगे आकर टीका लगवा कर खुद को सुरक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री सोमवार को गांव मंगलेश्वर में टीकाकरण शिविर का शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र सुरक्षित उपाय है। इस महामारी से सुरक्षित रहने के लिए मास्क, सैनेटाइजर व सामाजिक दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सजग नेतृत्व में सरकार ने इस माह एक करोड़ वैक्सीन खरीदने का निर्णय लिया है। ताकि प्रदेश के सभी नागरिकों को जल्दी से जल्दी टीका लगाया जा सके। शिविर में 715 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. किरण कुमार शर्मा के नेतृत्व में डॉ. राजेश, एमपीएचडब्ल्यू किरण व पंकज, गौरव, राजेश, सुनील, नवीन की टीम ने टीकाकरण किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अमर सिंह महलावत, कृष्ण चोकन, जयवीर योगी, राजपाल, जयपाल, राजेंद्र रावत व बलबीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें