रेवाड़ी। रेवाड़ी नारनौल रेलमार्ग पर खोरी स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया हैं।
जांचकर्ता एएसआई उर्मिला देवी ने बताया कि जीआरपी पुलिस को मंगलवार की दोपहर के समय सूचना मिली कि खोरी स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। जीआरपी सूचना के बाद मौके पहुंची। जांचकर्ता ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है तथा मृतक युवक ने सफेद शर्ट, नीली बारीक धारी आसमानी पैंट, नीली स्वेटर पहनी हुई है तथा स्वेटर काली धारी से 3 लिखा हुआ है। इसके अलावा मृतक के बांये हाथ पर अंग्रेजी में रिंकी कुमारी लिखा है।