फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात बदमाश के घर से बरामद हुई दो पिस्तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की सती कॉलोनी स्थित एक बदमाश के मकान से भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने दो देसी पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को भी मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी सती कालोनी निवासी महेश सैनी है। आरोपी को कुछ दिन पहले एक घर में घुसकर मारपीट करने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हाल ही में आरोपी जेल से छूट कर आया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम सूचना मिली कि मोहल्ला सती कॉलोनी निवासी महेश सैनी के पास अवैध हथियार हैं और अपने घर में छुपा रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी। घर में मौजूद महेश सैनी ने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस द्वारा उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कमरे से दो देसी पिस्तौल बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी से अवैध हथियारों के बारे में पूछताछ कर रही है। बता दें कि महेश सैनी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी ने सात अक्टूबर की रात अपने साथियों के साथ मोहल्ला बास सिताबराय निवासी हिमांशु के घर में घुस कर रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपी महेश सैनी को नौ अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद की थी। आरोपी अभी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें