रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को दूसरे दिन 2 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले वीरवार को 3 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जिलेभर में 1377 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पॉजिटिव मिले दो लोगों में एक रेवाड़ी शहर व एक बावल का व्यक्ति शामिल है। दोनों पॉजिटिव लोगों को उनके घर में ही आइसोलेट किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के जिले में अभी तक 20 हजार 275 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 20012 लोग ठीक हो चुके हैं। साथ ही 258 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। उधर, प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते सख्ती बढ़ा दी है। अब वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लेने वाले लोगों की शनिवार से सार्वजिनक स्थानों के अलावा मॉल, बस स्टैंड, ट्रेन, बस, बैंक व अन्य जगह एंट्री बैन कर दी है। वहीं 1 जनवरी से कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवाने वालों को ही सार्वजनिक स्थानों जाने की अनुमति मिल पाएगी। शुक्रवार को वैक्सीनेशन कैंप में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की खासी भीड़ नजर आई। शुक्रवार को 13450 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
-----------------------------
जिले में आखिरी बार 17 दिसंबर को एक पॉजिटिव केस मिला था, जो अब पूरी तरह स्वस्थ है। इससे पहले दो माह तक रेवाड़ी में पॉजिटिव केस शून्य रहे। 21 अक्तूबर को 4 पॉजिटिव केस मिलने के बाद कोरोना पॉजिटिव केस शून्य पर पहुंच गए थे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 से अब तक जिले में 20 हजार 273 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें 20012 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन के साथ ही टेस्टिंग भी बढ़ा दी है। खास बात यह है कि रेवाड़ी जिले की 100 प्रतिशत आबादी को पहली डोज लग चुकी है। वहीं डेढ़ लाख से ज्यादा ऐसे लोग हैं, जिन्हें अभी दूसरी डोज लगनी बाकी है।
--------------------------------------------
दिनांक सैंपलिग हुई रिपोर्ट लंबित
31 दिसंबर 1377 1253
30 दिसंबर 1606 1444
29 दिसंबर 1568 1449
28 दिसंबर 1,939 1789
27 दिसंबर 1,588 1,333
26 दिसंबर 1,412 1,287
25 दिसंबर 1,425 1,318
24 दिसंबर 1,241 1,008
23 दिसंबर 1,729 1,587
22 दिसंबर 1,678 1,282
21 दिसंबर 1,678 1,411
20 दिसंबर 1,868 1,588
--------------------------------वैक्सीन अपडेट
लाभार्थी कुल पहली डोज कुल प्रतिशत कुल दूसरी डोज कुल प्रतिशत
हेल्थकेयर वर्कर 6684 101.24 6478 98.12
फ्रंटलाइन वर्कर 8039 109.03 7801 105.80
18 से 44 आयुवर्ग 450067 99.99 347865 77.29
45 व इससे ऊपर 140945 93.94 116814 77.86
60 वर्ष से ऊपर 108822 108.80 89533 89.52
----------------------------------
कुल लाभार्थी 700141
कुल पहली डोज 714557- 102.06 प्रतिशत
कुल दूसरी डोज 568491- 81.20 प्रतिशत
कुल डोज 1283048
पुरूषों को लगी वैक्सीन 699581
महिलाओं को लगी वैक्सीन 583091
---------------------------------------
जिले में वीरवार को कोरोना के तीन केस पाए मिले थे। ओमिक्रॉन को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। मरीजों के सैंपल चंडीगढ़ भेजे जाएंगे। उसके बाद ही पुष्टि हो पाएगी। लोग सरकारी गाइडलाइन का पालन करें। वैक्सीन समय पर लगवाएं। यही कोरोना से बचाव का माध्यम है।
-डा. अशोक कुमार, कोरोना नॉडल अधिकारी
-----------------------------------------
आज 44 स्थानों पर 12650 को लगाई जाएगी कोरोना से बचाव की वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 44 अलग-अलग स्थानों पर 12650 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। शेड्यूल अनुसार 42 स्थानों पर ऑनस्पॉट वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। वहीं सभी 44 स्थानों पर ऑनस्पॉट वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिले के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल, मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, कुतुबपुर व राजीव नगर, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी सेंटर, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गंगायचा अहीर, धारूहेड़ा, मसानी, भाड़ावास, कोसली, टांकड़ी, बासदूधा, सीहा, बोहतवास अहीर, बव्वा व गुडियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।